मिजोरम में आईजॉल के निकट लेंगपुई हवाई अड्डे पर म्यांमा का एक सैन्य विमान आज रनवे पर उतरते समय फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें आठ लोग घायल हो गये। म्यांमा का सैन्य विमान पिछले सप्ताह मिजोरम में आये अपने सैनिकों को वापस लेने आया था। विमान में 14 लोग सवार थे। घायलों को लेंगपुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के कारण की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे को तुरंत बंद कर दिया गया और आज के लिए सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गईं।
म्यांमार के सैन्य विमान ने कल लेंगपुई हवाई अड्डे से अपने 184 को स्वदेश पहुँचाया। आज 92 म्यांमार सैनिकों को पहुंचाया जाना था।