संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस दिल्ली पहुंचे

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस दिल्ली पहुंचे

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के निमंत्रण पर आज से 5 दिन की यात्रा पर भारत आ चुके हैं। डेनिस फ्रांसिस की यात्रा के दौरान, आपसी हित के महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर विदेश मंत्री के साथ बातचीत का कार्यक्रम है। दोनों नेताओं के बीच कई विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इनमें संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधारों के लिए भारत का आह्वान, सुरक्षा परिषद पर विशेष बल, विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए बढ़ी हुई समानता और प्रतिनिधित्व का लक्ष्य शामिल है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डेनिस फ्रांसिस की भारत यात्रा भारत-संयुक्त राष्ट्र संबंधों और विशेष रूप से महासभा के साथ संबंधों को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत कर रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारतीय प्राथमिकताओं के साथ-साथ ग्लोबल साउथ के सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने का भी अवसर होगी।

Related posts

Leave a Comment