एनआईए ने प्रतिबंधित बब्बर खालसा इन्टरनेशनल और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के षडयन्त्रों और गतिविधियों से जुड़े मामले में कई अवैध हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये हैं। एन आई ए ने इस संबंध में आज तडके दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कुल 32 स्थानों पर छापे मारे।
एनआईए ने बब्बर खालसा इन्टरनेशनल की आतंकी गतिविधियों से जुड़े तीन मामलों के सिलसिले में आज छापे मारे। हथियारों और अन्य सामग्री का इस्तेमाल देश के विभिन्न हिस्सों में बम विस्फोट करने, हत्याओं को अंजाम देने, जबरन वसूली और आतंकी गुटों को धन मुहैया कराने के लिए किया जा रहा है।