पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों के हमले से तीन पुलिस अधिकारी और एक नागरिक की मृत्यु

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों के हमले से तीन पुलिस अधिकारी और एक नागरिक की मृत्यु

पाकिस्तान में खैबर पख्‍तूनख्‍वा में आज तड़के राजमार्ग स्थित पुलिस चौकी पर सशस्‍त्र आतंकवादियों के हमले में तीन पुलिस अधिकारी और एक नागरिक की मृत्‍यु हो गई। अफगानिस्‍तान की सीमा से लगे कोहाट जिले के इंडस राजमार्ग की लाची चौकी पर यह हमला हुआ। हमलावरों की तलाश जारी है।

किसी गुट ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है लेकिन पाकिस्‍तानी तालिबान का संबंध इससे होने की आशंका है। यह गुट अक्सर अफगान सीमा के निकट उत्‍तर पश्चिम क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाता रहा है। खैबर पख्‍तूनख्‍वा में पिछले तीन दिन में यह तीसरा हमला था। इन हमलों में अब तक 12 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।

Related posts

Leave a Comment