गृह मंत्री अमित शाह की कल होने वाली जम्मू यात्रा मौजूदा खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए स्थगित

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की कल होने वाली जम्मू यात्रा मौजूदा खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दी गई है। इस प्रस्तावित यात्रा के दौरान अमित शाह का जम्मू में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने और जम्मू शहर में ई-बसों सहित एक हजार, तीन सौ 79 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने तथा दो हजार, तीन सौ 48 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखने का कार्यक्रम था। केंद्रीय गृह मंत्री अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करने वाले थे। अमित शाह को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और विकास की समीक्षा भी करनी थी।

Related posts

Leave a Comment