तमिलनाडु में बचाव और राहत कार्य जारी, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर और नावों की सेवा ली जा रही

तमिलनाडु में बचाव और राहत कार्य जारी, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर और नावों की सेवा ली जा रही

तमिलनाडु में बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाये जा रहे हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर और नावों की सेवा ली जा रही है। इसके अलावा जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने का काम भी युद्ध स्तर पर जारी है। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि ने सेना, नौसेना और रक्षा बलों तथा केन्‍द्रीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्‍यमंत्री एम.के.स्‍टॉलिन ने भी राहत कार्य में लगे मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वीडियो माध्‍यम से विचार-विमर्श किया। मद्रास रेजीमेंट केन्‍द्र के दस्‍ते ने भी करूंगुलम और अधीचनालूर पहुंचकर वहां खाद्य पैकेट वितरण किये। राज्‍य राजमार्ग मंत्री ई.वी.वेलू ने इस स्थान का दौरा किया था और सेना अधिकारियों से अनुरोध किया था कि वे वर्षा से प्रभावित चार और गांव तक पहुंचने के रास्ते का पता लगाये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य पहुंचाने के लिए दो हेलीकॉप्टरों को भी उपयोग किया गया है। तमिलनाडु और पुदुचैरी नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रेयर एडमिरल रवि कुमार ढींगरा ने बताया कि तूतीकोरिन वर्षा से बहुत अधिक प्रभावित है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के लेफ्टिनेंट ईशान ने बताया कि बाढ़ में फंसी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया एक चुनौती थी और इस महीने की 18 तारीख से एनडीआरएफ के 15 जवान अंजाम दे रहे थे। तूतीकोरिन जिले में वर्षा से हुए नुकसान की समीक्षा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के डॉ. के.पी. सिंह कर रहे हैं। अन्‍तर मंत्रालय ग्रुप के दल भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment