तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर तुरंत उपलब्ध कराने की अपील की

तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर तुरंत उपलब्ध कराने की अपील की

तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से राज्‍य में राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकतम संख्या में हेलीकॉप्टर तुरंत उपलब्ध कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे एक पत्र में कहा कि तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन में 1871 के बाद ऐतिहासिक बारिश हुई है। एम. के. स्‍टालिन ने कहा कि इन जिलों में 40 लाख लोग थामिराबरानी नदी में आई भारी बाढ़ के कारण फंसे हुए हैं और बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल के चार हेलीकॉप्टरों को शामिल करने के बावजूद बचाव और राहत के लिए और हेलीकॉप्‍टर की आवश्यकता है।

Related posts

Leave a Comment