इज़राइल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इज़राइली सरकार ने भारत में इज़राइल के नए राजदूत रूवेन अजार की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे कब से नई दिल्ली में प्रभार ग्रहण करेंगे।
रूवेन अजार अभी रोमानिया में इजरायल के राजदूत के रूप में सेवा दे रहे हैं। रूवेन अजार श्रीलंका और भूटान में अनिवासी राजदूत के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे। उनकी नियुक्ति इज़राइली सरकार द्वारा जल्द सेवा ग्रहण करने वाले 21 नए मिशन प्रमुखों में से एक है।