राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कल मॉरिशस के पोर्ट लुईस में कोलम्बो सुरक्षा सम्मेलन की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की छठी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में बांग्लादेश और सेशल्स के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के अलावा सदस्यों देशों के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकारों ने हिस्सा लिया।
सदस्यों देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की पांचवीं बैठक में लिये गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की और 2024 की गतिविधियों की रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में पारंपरिक, गैर पारंपरिक और हाईब्रिड चुनौतियों के मद्देनजर सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में कोलम्बो सुरक्षा सम्मेलन की भूमिका तथा जिम्मेदारी को दोहराया।
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की शुरूआत 2020 में भारत, श्रीलंका और मालदीव ने समुद्री सहयोग का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से की थी। पिछले वर्ष मार्च में हुई पांचवीं बैठक में मॉरिशस भी इसका सदस्य बन गया।