राष्ट्र आज भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

कृतज्ञ राष्ट्र आज भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर को उनके 68वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से डॉक्टर अम्बेडकर फाउंडेशन संसद भवन परिसर में महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सांसदों ने बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर भीम राव आंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस यानी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डॉक्टर आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर समर्थक थे, जिन्होंने अपना जीवन शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने कहा है कि डॉक्टर अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा उन्‍होंने समाज के वंचित लोगों विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के हितों के लिए आवाज उठाई।

मंत्रालय ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र पर उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं।

Related posts

Leave a Comment