नागालैंड में नागा हेरिटेज विलेज ‘किसामा’ में हॉर्नबिल महोत्सव शुरू

पूर्वोत्‍तर राज्‍य नागालैंड के महत्‍वपूर्ण हॉर्नबिल महोत्सव के 24वें संस्करण का आज शाम नागा हेरिटेज विलेज ‘किसामा’ में शुभारंभ हो गया। इस वर्ष के महोत्‍सव के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी और कोलंबिया भागीदार देश हैं और असम भागीदार राज्य है। भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के राजदूत एलेक्स एलिस, भारत में कोलंबिया के राजदूत डॉ. विक्टर एचेवेरी जरामिलो और जर्मन महावाणिज्य दूतावास कोलकाता बारबरा वॉस ने सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दस दिवसीय महोत्सव में विविधता में एकता की भावना का जश्न मनाते हुए नागालैंड की सभी जनजातियों के कलाकारों की सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रस्‍तुतियां एक मंच पर देखने को मिलेंगी।

Related posts

Leave a Comment