AAP के स्थापना दिवस पर दिल्ली CM और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया संबोधित

AAP के स्थापना दिवस पर दिल्ली CM और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया संबोधित

AAP के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली CM और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी साथियों, वालंटियर्स और देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…पिछले 11 वर्षों में AAP को जितना AAP को निशाना बनाया गया है, भारत के इतिहास में किसी अन्य राजनीतिक पार्टी को इतना निशाना नहीं बनाया गया। इन्होंने 250 से फर्जी मामले हम पर किए हैं। देश की सभी एजेंसियों को AAP के पीछे लगा दिया। लेकिन उन्हें आज तक एक भी सबूत नहीं मिला…यह पहला स्थापना दिवस है जब मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर हमारे साथ नहीं हैं। उन्हें झूठे मामलों में जेल में डाल दिया। भाजपा को दूसरी पार्टियों के नेताओं पर झूठे मामले पर झुकाना आता है, लेकिन उन्हें AAP को झुकाना नहीं पता। यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि आज तक हमारा एक भी विधायक न बिका, न ही टूटा…”

Related posts

Leave a Comment