राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: शाम 5:00 बजे तक 68.24% मतदान हुआ

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: शाम 5:00 बजे तक 68.24% मतदान हुआ

राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त गए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, ”शाम 5:00 बजे तक 68.24% मतदान हुआ।” राज्य की दो सौ विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ। श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित किया गया है। 

कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें राज्यपाल कलराज मिश्र, बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल, सी.पी. जोशी, सुभाष बहेरिया, राज्यवर्धन राठौड़ और सतीश पूनिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रतापसिंह खाचरियावास, सुभाष गर्ग और रामलाल जाट समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी अपने पैतृक गांव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “मुझे लगता है कि ये अच्छा चुनाव लड़ा गया और सबने अपनी बात रखी, अब अंतिम निर्णय जनता ने कर दिया है। भविष्य पेटी में बंद है। मैं आशा करता हूं कि सभी उम्मीदवारों को अच्छा निर्णय प्राप्त होगा। जो भी हमारे सामने चुनाव लड़े हैं, प्रतिद्वंदी हैं उनको भी अपनी बात रखने के लिए धन्यवाद। लोकतंत्र के इस पर्व में सबकी भागीदारी है। सभी को भाग लेने का अधिकार है। सभी को अब 3 दिसंबर का इंतजार रहेगा। मैं मानता हूं कि पहले से ज्यादा बहुमत हमें मिलना चाहिए।”

Related posts

Leave a Comment