देश में अक्टूबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर लगातार सातवें महीने ऋणात्मक बनी रही। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में अक्टूबर में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर में शून्य दशमलव पांच-दो प्रतिशत की गिरावट हुई। सितंबर महीने में शून्य दशमलव दो-छह प्रतिशत की गिरावट हुई थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष अक्टूबर में डब्लयू.पी.आई दर ऋणात्मक रहने के मुख्य कारणों रसायन और रासायनिक उत्पाद, कपडा, बेसिक मैटल, खाद्य उत्पाद, कागज और कागज उत्पादों का मूल्य पिछलें वर्ष की तुलना में घटने से दर्ज की गई।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...