केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और UAE के शिक्षा मंत्री अहमद अल फलासी ने आज एक MoU पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और UAE के शिक्षा मंत्री अहमद अल फलासी ने आज एक MoU पर हस्ताक्षर किए

भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने शैक्षणिक संस्थानों के बीच परस्‍पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संयुक्‍त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री डॉ. अहमद अल फलासी के बीच हुई बैठक में इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये गये। इसका उददेश्‍य छात्रों और और संकायों के स्‍तर पर आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान पहल, पाठ्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने और शैक्षिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी जैसे सहयोग के विभिन्न रूपों को बढ़ावा देना है। इसमें भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सामान्य और उच्च शिक्षा प्रणालियों के दायरे में नियमों, कानूनी संरचनाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में ज्ञान साझा करना शामिल है। सहयोगात्मक प्रयासों के हिस्से के रूप में, दोनों देश अपने उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच अकादमिक साझेदारी की सुविधा प्रदान करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप संयुक्त डिग्री और दोहरी डिग्री कार्यक्रम शुरु किए जा सकेगें। समझौता ज्ञापन के दायरे का विस्‍तार उच्‍च शिक्षा क्षेत्र से आगे तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में क्षमता विकास तक भी होगा।

इस समझौता ज्ञापन के सफल कार्यान्वयन की निगरानी के लिए, एक संयुक्त कार्य समूह की स्थापना की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता बारी-बारी से भारत और संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्रालयों के प्रतिनिधि करेंगे।

Related posts

Leave a Comment