भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों के साथ इतिहास रचा, प्रधानमंत्री ने असाधारण प्रदर्शन की सराहना की

भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों के साथ इतिहास रचा, प्रधानमंत्री ने असाधारण प्रदर्शन की सराहना की

भारतीय पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों के साथ इतिहास रच दिया है। उन्होंने 29 स्वर्ण पदकों सहित कुल 111 पदक जीते। इससे पहले भारत ने एशियाई पैरा खेलों के 2010 संस्करण में 14 पदक, 2014 में 33 और 2018 में 72 पदक जीते थे। इन खेलों की शुरुआत के बाद से यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जहां भारत समग्र पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा। भारत ने इस वर्ष अपना सबसे बड़ा दल भेजा था, जिसमें 303 एथलीट (191 पुरुष और 112 महिला) शामिल थे। कुल 111 पदकों में से महिला एथलीटों ने 40 पदकों का योगदान दिया है, यानी कुल पदकों में 36 प्रतिशत की हिस्सेदारी की।

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के असाधारण प्रदर्शन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में 111 पदकों के साथ भारत के असाधारण प्रदर्शन की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एथलीटों के अटूट समर्पण और अदम्य भावना की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “एशियाई पैरा खेलों में भारत के असाधारण प्रदर्शन ने देश को रोमांचित कर दिया है! मैं हमारे उल्लेखनीय एथलीटों को रिकॉर्ड तोड़ 111 पदक जीतने पर बधाई देता हूं। यह उपलब्धि हमारे एथलीटों के अटूट समर्पण और अदम्य भावना का प्रमाण है।”

Related posts

Leave a Comment