प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से नवनियुक्‍त लोगों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दिवाली में अभी कुछ ही वक्त बाकी है लेकिन नियुक्ति पत्र पाने वाले 50,000 युवाओं के परिवार के लिए यह मौका दिवाली से ज़रा भी कम नहीं है, आपने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इसके लिए आप सभी नौजवान साथी और विशेष कर हमारी बेटियां बधाई की पात्र हैं। आपके परिवार को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

नवनियुक्‍त लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत प्रत्‍येक क्षेत्र में विकास कर रहा है जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद मिल रही है। पर्यटन और खेल क्षेत्र में विकास का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्‍पन्‍न हो रहे हैं। एथलीटों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह खेल क्षेत्र के परिदृश्‍य में बदलाव का संकेतक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पारंपरिक रोजगार के क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए सकारात्‍मक कदम उठा रही है और रक्षा निर्यात, ड्रोन निर्माण तथा ऑटोमेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है क्‍योंकि ये क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्‍पन्‍न कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment