दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में आज से रेड लाइट ऑन गाडी ऑफ अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आईटीओ चौराहे से की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 15 बिन्दु पर विंटर एक्शन प्लान बनाकर काम कर रही है।
गोपाल राय ने कहा कि अगर राजधानी के लोग इस अभियान का पूरी तरह से पालन करते हैं, तो दिल्ली के अंदर 15 से 20 फीसदी तक वाहन प्रदूषण को कम किया जा सकता है। यह अभियान 2 नवंबर तक सभी विधानसभाओं में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को अभियान में स्कूली बच्चों को भी जोड़ा जाएगा, जिसमें दिल्ली के 2000 इको क्लब शामिल होंगे।