विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर किर्गिज़ गणराज्य की दो दिन की यात्रा पर आज शाम बिश्केक पहुंचे। डॉक्टर जयशंकर किर्गिज़ गणराज्य की अध्यक्षता में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) परिषद के शासनाध्यक्षों की 22वीं बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ० जयशंकर ने कहा कि वे शंघाई सहयोग संगठन परिषद की बैठक में सकारात्मक वार्ता के दौरान विचारों के आदान प्रदान के साथ ही किर्गिज़ नेतृत्व तथा द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।