आज का अखबार हिंदी 24 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

कृषि निर्यात लाभ का आधा हिस्‍सा सदस्‍य किसानों को मिलेगा- गृह मंत्री के इस वकतव्‍य को अमर उजाला ने आज प्रमुखता से दिया है। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- गेहूं हो, चीनी हो या दुग्‍ध उत्‍पाद, सहकारी समितियों के सदस्‍य किसानों तक पचास प्रतिशत लाभ साझा होगा।

गज़ा के वर्तमान घटनाक्रम को भी कई अखबारों ने सुर्खियों में दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के जॉर्डन के शाह से बातचीत और स्थिति पर चिंता जताने की खबर जनसत्‍ता ने दी है।

मध्‍य एशिया में जारी तनाव से वैश्विक बाजारों के कमजोर रूझानों और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट पर अखबारों ने अपने-अपने आंकलन दिए हैं।

दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र की हवा हुई खराब लिखा है राष्‍ट्रीय सहारा ने। जनसत्‍ता लिखता है- दीवाली से पहले दिल्‍ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्‍तर पर। हिन्‍दुस्‍तान ने इसे पहली खबर बनाते हुए लिखा है- राजधानी को घुटन से बचाने की मुहिम तेज, हॉटस्‍पॉट की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात होंगी। पत्र लिखता है- प्रदूषण से बचने के लिए निजी वाहनों का कम इस्‍तेमाल करें। पौधों से प्रेम और प्‍लास्टिक को न कहें। कागज़ बचाएं, पराली गलाएं और कचरा जलाना बंद करें।

महान स्‍पीनर गेंदबाज़ बिशन सिंह बेदी के लम्‍बी बिमारी के बाद निधन की खबर नवभारत टाइम्‍स, राष्‍ट्रीय सहारा, देशबन्‍धु, दैनिक ट्रिब्‍यून, अमर उजाला और जनसत्‍ता ने पहले पन्‍ने पर चित्र सहित दी है। राजस्‍थान पत्रिका ने स्‍मृति शेष शीर्षक से लिखा है- पाकिस्‍तान से जुड़े उनके कई किस्‍से मशहूर हैं और वे पूरी दुनिया के साथ ही पाकिस्‍तान में भी बेहद लोकप्रिय थे। हिन्‍दुस्‍तान के शब्‍द हैं- फिरकी के फनकार बेदी, जिंदगी के पिच से विदा।

Related posts

Leave a Comment