अबू धाबी मास्टर्सः 2023 में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुडा ने सामिया इमाद फारूकी को हराकर महिला एकल का खिताब जीत लिया है। 16 साल की उन्नति हुडा ने 20 साल की सामिया इमाद फारूकी को 21-16, 22-20 से हराया। यह उनका दूसरा BWF सुपर 100 वर्ल्ड टूर खिताब है। उन्नति हुडा पिछले साल, ओडिशा ओपन में BWF टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी थीं, जहां उन्होंने क्वार्टरफाइनल में सामिया इमाद फारूकी को हराया था। दोनों खिलाड़ी फिलहाल बैडमिंटन रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर हैं। महिला युगल फाइनल में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी ने डेनमार्क की जूली फिनने-इप्सेन और माई सुरो को 21-16, 16-21, 21-8 से हराकर खिताब जीता।
अबू धाबी मास्टर्सः 2023 में भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुडा ने सामिया इमाद फारूकी को हराकर महिला एकल का खिताब जीता