विदेश मंत्रालय ने भारत में कनाडा के राजनयिकों की अधिक संख्या तथा भारत के अंदरूनी मामलों में उनके लगातार हस्तक्षेप को देखते हुए दोनों देशों के बीच राजनयिकों की संख्या में समानता होने की बात कही है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत इस संबंध में कार्यान्वयन के बारे में पिछले एक महीने से कनाडा के संपर्क में है। मंत्रालय का कहना है कि राजनयिकों की संख्या में समानता लागू करने में भारत की कार्रवाई राजनयिक संबंधों के बारे में वियना संधि के अनुच्छेद 11 के भाग- एक के अनुरूप है। भारत ने कहा है कि ये समानता लागू करने की कोशिश में भारत ने किसी अंतर्राष्ट्रीय नियम का उल्लंघन नहीं किया है।
Related posts
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...