सिक्किम में मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों में बाढ़ में फँसे लोगों को सुरक्षित स्‍थानों को पहुंचाने का काम जारी

सिक्किम में मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों में बाढ़ में फँसे लोगों को सुरक्षित स्‍थानों को पहुंचाने का काम जारी है। एमआई-17 हेलिकॉप्‍टर ने आज अपने दूसरे राउंड में 19 सैनिकों और दो नागरिकों को लाचुंग से पाकयोंग ग्रीन फील्‍ड हवाई अड्डे पर पहुंचाया। पवन हंस ने भी आईटीबीपी के चार जवानों और एक नागरिक को आज सुबह पेंगगोंग पहुंचाया।

सिक्किम राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 4418 लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ में फंसे 2500 से अधिक लोगों को बचाया गया है और 76 अभी लापता हैं। 1852 लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। बाढ़ संबंधी घटनाओं में चालीस लोगों की मृत्‍यु होने की खबर है, जिनमें ग्‍यारह सैनिक भी शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment