पंजाब में आज तड़के विभिन्न जिलों में मध्यम बारिश हुई है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। बारिश के कारण राज्य की विभिन्न अनाज मंडियों में धान की फसल प्रभावित हुई है।
आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश के बाद मौसम अचानक बदल गया है और हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। इस बारिश के कारण अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।