आज का अखबार हिंदी 12 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राजस्‍थान में अब 25 नवम्‍बर को होगा मतदान देशबंधु सहित कई अखबारों में है। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा की तारीख बदली। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- अब नहीं रूठेंगे देव, बदली तारीख। पत्र लिखता है- देवउठनी एकादशी पर वोटिंग को लेकर उठ रहे थे विरोध के सुर।

इस्राइल में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए ऑपरेशन अजय चलाया जाएगा, हिन्‍दुस्‍तान में है। इस्राइल में करीब बीस हजार भारतीय, आज पहला दल लौटने की उम्‍मीद। अखबारों ने गाजा पट्टी में इस्राइल के लगातार हवाई हमलों को भी दिया है। नवभारत टाइम्‍स का कहना है- गाजा पर जमीनी जंग को इस्राइल तैयार।

कोर्ट की हर बैंच का आदेश, सुप्रीमकोर्ट का आदेश, देशबंधु ने जस्टिस पी वी नागरत्‍ना के कथन को सुर्खी बनाया है। खंडपीठ द्वारा पारित आदेश को वापस लेने के लिए आवेदन का मौखिक रूप से उल्‍लेख करने के लिए केन्‍द्र सरकार को लगाई फटकार।

पठानकोट का मास्‍टर माइंड पाकिस्‍तान में ढेर, राष्‍ट्रीय सहारा की खबर है। जैशे मोहम्‍मद का प्रमुख सदस्‍य था मोस्‍ट वांटेड शहिद लतीफ। 2016 में पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हमले का था मुख्‍य षडयन्‍त्र कर्ता।

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बीस ठिकानों पर राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एन आई ए के छापे। दैनिक जागरण के अनुसार बिहार के फुलवार शरीफ से जुडे गज्‍वा ए हिन्‍द मामले में एन आई ए ने दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश समेत छह राज्‍यों में की कार्रवाई।

समाचार पोर्टल न्‍यूजक्लिक के खिलाफ एफ सी आर ए में भी मामला। जनसत्‍ता लिखता है- केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के कथित उल्‍लंघन के लिए न्‍यूजक्लिक और इसके संस्‍थापक पर प्रवीर पुरकायस्‍त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

देशभर के सभी कॉलेजों में अब लाइफ स्किल्स कोर्स शुरू होगा, दैनिक भास्‍कर में है। सभी छात्र होंगे पात्र, कॉलेजों में लीडरशिप, ए आई, मशीन लर्निंग,क्रिटिकल थिंकिंग जैसे विषय पढाये जाएंगे। सिलेबस में जॉब इंटरव्‍यू की भी तैयारी।

Related posts

Leave a Comment