भारतीय वायुसेना आज अपना 91 वां स्थापना दिवस मना रही है

भारतीय वायुसेना आज अपना 91 वां स्थापना दिवस मना रही है

वायु सेना आज अपना 91 वां स्थापना दिवस मना रही है। वायुसेना आज अपना नया प्रतीक-चिन्ह जारी करेगी। बमरौली में रस्मी परेड में स्काई पैरा जंपर्स अपने करतब दिखाएंगे। पहली बार, महिला अग्निवीरों के बटालियन को भी परेड में शामिल किया गया है। हवाई प्रदर्शन में लड़ाकू जेट रफाएल भी शामिल होगा। पहली बार, 5 हेलीकॉप्टरों की टीम– सारंग भी इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा, स्काई गंगा डिस्प्ले टीम भी एक्शन में होगी।

कार्यक्रम में, मिग-21 को औपचारिक विदाई दी जाएगी और परिवहन विमान सी-295 को वायुसेना में शामिल किया जाएगा।

प्रयागराज जिला प्रशासन ने कहा है कि हवाई करतब संगम, अरैल घाट, झूंसी, शास्त्री ब्रिज और आसपास के इलाकों से आसानी से देखे जा सकेंगे। अनुमान है कि हवाई करतब को पांच लाख से अधिक लोग देखेंगे।

वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने प्रयागराज में वायु सेना स्टेशन बमरौली में नई वायुसेना ध्वज का अनावरण किया

Related posts

Leave a Comment