NHAI ने कारोबारी सुगमता बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया

कारोबारी सुगमता और निर्माण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के निर्माण के दौरान उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बिल्डर फेडरेशन (एनएचबीएफ) के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की तैयारी में मानकों में सुधार की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया ताकि डिजाइन गैप की पहचान की जा सके और योजनाओं में सुधार करने और जोखिमों को कम करने के लिए परियोजना टीमों को लैस किया जा सके। बाधाओं को दूर करके और सिस्टम में सुधार करके परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। ये उपाय राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा और उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के लिए गुणवत्ता और निर्माण के उच्च मानक स्थापित करने में मदद करेंगे।

एनएचएआई व्यवसाय करने में आसानी में सुधार लाने और अपने सभी हितधारकों के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राधिकरण ने उद्योग निकायों द्वारा दिए गए सुझावों को लागू करने के लिए समय-समय पर पहल की है और एनएचएआई परियोजनाओं के लिए गुणवत्ता मानकों और प्रथाओं को बढ़ाने के लिए कंसेशनियर्स, ठेकेदारों और सलाहकारों की सहायता की है।

Related posts

Leave a Comment