हरियाणा के नूंह जिले में 16 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित

हरियाणा के नूंह जिले में 16 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित

हरियाणा के नूंह जिले में 15 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 16 सितंबर को 23:59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। हमने नूंह में धारा 144 सीआरपीसी लागू कर दी है और हमने लोगों से अपने घरों पर शुक्रवार की नमाज अदा करने का भी अनुरोध किया है।

हरियाणा कांग्रेस विधायक मामन खान को अगस्त माह में नूंह में साम्प्रदायिक हिंसा में कथित रूप से शामिल होने के मामले में कल गिरफ्तार किया गया है। फिरोजपुर झिरका के विधायक को पुलिस ने आरोपी बनाया था।हरियाणा पुलिस के अनुसार एक धार्मिक यात्रा के बाद हुई हिंसा में उनके शामिल होने के पर्याप्त सबूत हैं। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग करते हुए मंगलवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी।

Related posts

Leave a Comment