अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने उनका स्वागत किया। व्हाइट हाउस ने बताया है कि अमरीकी राष्ट्रपति वैश्विक अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए सहयोगियों और साझेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे।
यह भी बताया गया है कि राष्ट्रपति बाइडेन विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर प्रगति तथा आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी-20 के प्रति अमरीका की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने को लेकर उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी ने बताया है कि वह आज शाम नई दिल्ली में अपने आवास पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।