राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने ओणम के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने ओणम के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओणम के अवसर पर सभी नागरिकों, विशेषकर केरल के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है और यह केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अनूठा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है और सभी लोगों द्वारा अपनी धार्मिक और जातिगत पहचान से परे इस त्योहार को मनाना सामाजिक सद्भाव का संदेश भी देता है।

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ओणम एकता, फसल और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव है, जो समुदायों को परंपराओं के बंधन में बांधता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार कृषक समुदाय के अथक प्रयासों का सम्मान करने और प्रकृति की कृपा के लिए उसके प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है।

Related posts

Leave a Comment