दिल्‍ली पुलिस ने नई दिल्‍ली में जी20 बैठक के दौरान यातायात से संबंधित विवरण प्रदान करने के लिये एक वर्चुअल हैल्‍प डैस्‍क बनाया

दिल्‍ली पुलिस ने नई दिल्‍ली में जी20 बैठक के दौरान यातायात से संबंधित विवरण प्रदान करने के लिये एक वर्चुअल हैल्‍प डैस्‍क बनाया

दिल्‍ली पुलिस ने नई दिल्‍ली में जी20 बैठक के दौरान यातायात से संबंधित विवरण प्रदान करने के लिये एक वर्चुअल हैल्‍प डैस्‍क बनाया है। नई दिल्‍ली में यातायात पुलिस के विशेष आयुक्‍त एस.एस.यादव ने कहा कि वर्चुअल हैल्‍प डैस्‍क दिल्‍ली में प्रतिनिधियों और पर्यटकों के यूजर के नाते आने वाले व्‍यक्तियों को सूचना प्रदान करेगा। एस.एस. यादव ने यह भी कहा कि नई दिल्‍ली क्षेत्र में सात सितंबर की रात से नियंत्रित जोन कुछ प्रतिबंध लागू किये जाएगें। उन्‍होंने कहा कि केवल अधिकृत और अनुमति प्राप्‍त वाहनों को आने-जाने दिया जायेगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारी व्‍यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर दिल्‍ली में प्रतिबंध लागू किये जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली के सभी भागों में मेट्रो सेवाएं सामान्‍य रूप से जारी रहेगी। जी20 बैठक नई दिल्‍ली में 9 और 10 सितम्‍बर को आयोजित होगी।

Related posts

Leave a Comment