प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर एथेंस पहुंचे। ये 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ग्रीस यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ग्रीस के प्रधानमंत्री कीरियाकोस मित्सो ताकिस के साथ चर्चा करेंगे। दोनों देशों के बीच संबंधों को अधिक सशक्त करने के लिए यह वार्ता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रीस में दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ-साथ भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस की एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर एथेंस पहुंचे
