जम्मू-कश्मीर में ई-उन्नत पोर्टल पर 913 ऑनलाइन नागरिक सेवाएं शुरु हो गई हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में ऑनलाइन नागरिक सेवाओं की संख्या में देश में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दूसरे स्थान पर आ गया है। मुख्य सचिव डॉक्टर अरुण कुमार मेहता ने कहा कि आम आदमी को सहज और सुविधापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने का यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
913 ऑनलाइन सेवाओं के साथ जम्मू-कश्मीर अब केरल से आगे हो गया है। केरल में 911 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जाती हैं। मध्य प्रदेश के बाद जम्मू-कश्मीर का देश में दूसरा स्थान है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल मिशन मोड में ‘डिजिटल जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम’ शुरु किया गया था। वर्ष 2021 में 35 सेवाओं से बढ़कर 913 सेवाओं तक पहुंच गई है।