आज का अखबार हिंदी 21 अगस्त 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

चन्‍द्रयान-3 के चंद्रमा के और करीब पहुंचने तथा रूस का लूना 25 क्रैश होने की खबर आज के ज्‍यादातर अखबारों की सुर्खी है। दैनिक जागरण लिखता है-चन्‍द्रमा से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर विक्रम, इतिहास रचने के करीब अपना यान। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है-चांद के दर पर चन्‍द्रयान। दैनिक भास्‍कर चलों, चांद पर चलें शीर्षक से लिखता है-प्रपल्‍शन में 150 किलोग्राम ईंधन, वर्षों चांद का चक्‍कर लगाएगा।

जनसत्‍ता की हैडलाइन है- चन्‍द्रमा पर हादसे का शिकार हुआ लूना-25, उतरने से पहले वाली कक्षा में भेजते हुए सम्‍पर्क टूटा। पंजाब केसरी ने लिखा है- चन्‍द्रयान-तीन आगे बढा, लूना क्रैश।

जनसत्‍ता ने केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग की वार्षिक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है-भ्रष्‍टाचार के सबसे ज्‍यादा मामले गृह मंत्रालय के अधिकारियों पर। राष्‍ट्रीय सहारा ने भी लिखा है-गृह, रेलवे और बैंको में सर्वाधिक भ्रष्‍टाचार।

बहु-प्रतीक्षित कांग्रेस कार्यसमिति की घोषणा पर राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है-खरगे की नई टीम में जी-23 भी। 39 सदस्‍यीय सीडब्‍ल्‍यूसी में सोनिया, राहुल, प्रियंका और मनमोहन सिंह।

दैनिक जागरण लिखता है-दो लाख टन और प्‍याज खरीदेगी सरकार।

राजस्‍थान पत्रिका ने मंहगा सफर शीर्षक से सलाह दी है-अभी से बुक कराये टिकट। पत्र लिखता है- दिवाली वाले सप्‍ताह के लिए हवाई किराये में 89 फीसदी तक की बढोतरी।

दैनिक हिन्‍दुस्‍तान ने कुछ अलग शीर्षक से लिखा है-अगले छह महीने में समुद्र के तापमान में रिकॉर्ड बढोतरी होने की संभावना, भारत में सूखे जैसे हालात होंगे।

राजस्‍थान पत्रिका ने पहले पृष्‍ठ पर खबर दी है-गदर मचाने वाले सनी देओल के बंगले की होगी नीलामी।

Related posts

Leave a Comment