पूरे देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

फिरोजपुर, पंजाब: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक ने हुसैनीवाला भारत-पाक सीमा पर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चारमीनार के पास मदीना सर्कल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में स्वतंत्रता दिवस का समारोह मनाया गया।

कोहिमा: नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल): सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दूसरों को मिठाइयां दीं।

लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लेह में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। लेह के लद्दाख में पोलो ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ।

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के मंत्रालय में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने फर्स्ट मणिपुर राइफल ग्राउंड में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

भुवनेश्वर: स्वतंत्रता दिवस पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य के लोगों को संबोधित किया।

उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर के परिसर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर वलसाड में तिरंगा फहराया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर गुवाहाटी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों, आईएनएस सह्याद्री और आईएनएस कोलकाता पर भारतीय तिरंगा फहराया गया। जहाज अभ्यास-मालाबार 2023 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास भारतीय तटरक्षक बल के जवानों द्वारा पानी के अंदर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिरंगा फहराया और पटियाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज सुबह स्वतंत्रता दिवस पर चेन्नई स्थित राज्य सचिवालय में तिरंगा फहराया।

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Related posts

Leave a Comment