भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने अजरबैजान के बाकू में चल रहे फिडे शतरंज विश्व कप में उल्लेखनीय जीत हासिल की है। विदित गुजराती ने रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोमनियाच्ची को दो-शून्य से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि हरिका द्रोणावल्ली क्वार्टर फाइनल में हार गईं। लंबे समय तक चले एक कठिन मैच में अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना ने भारतीय खिलाड़ी हरिका को हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना तान झोंग्यी से होगा। फिडे विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले विदित चौथे भारतीय ग्रैंडमास्टर हैं, इससे पहले ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्गनानंधा ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए टाईब्रेकर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को हराया था। ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और गुकेश डोम्माराजू भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
Related posts
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...