दक्षिणी रूस के दागेस्तान में एक गैस स्टेशन में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। कल रात मखाचाकला में पहले सड़क के किनारे एक ऑटो रिपेयर की दुकान में आग लगी जिसके कारण पास के ही गैस स्टेशन में विस्फोट हो गया। इस घटना में 67 लोग घायल हुए हैं जिनमें दस की हालत गंभीर है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मखाचाकला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। खबरों के अनुसार गैस स्टेशन के आठ टैंकों में से दो में विस्फोट हुआ और यह छह सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैल गया। दमकल विभाग को आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक समय लगा।
दक्षिणी रूस में एक गैस स्टेशन में आग लगने से 25 लोगों की मृत्यु, 67 घायल