तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। भारत ने 17 ओवर 5 गेंद में तीन विकेट खोकर 164 रन बनाए और 13 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। सूर्य कुमार यादव ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 49 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 159 रन बनाए थे। पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भारत की ये पहली जीत है। मेजबान टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। इस सीरीज के आखिरी दो मैच संयुक्त राज्य अमेरिका में खेले जाएंगे। चौथा मैच शनिवार को फ्लोरिडा में होगा और पांचवां मैच रविवार को फ्लोरिडा में ही खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment