राजस्थान में आज से 17 नए जिले और 3 नए संभाग अस्तित्व में आ गये

राजस्थान में आज से 17 नए जिले और 3 नए संभाग अस्तित्व में आ गये हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नये जिलों और संभागों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्मित जिलों की वेबसाइट भी शुरू की।

सभी नवनिर्मित जिलों की अधिसूचना जारी की जा चुकी है और यह अधिसूचना आज से लागू हो गयी है। प्रदेश में आज से नया प्रशासनिक नक्शा भी अस्तित्व में आ गया है। अब राज्य में 10 संभाग और 50 जिले हो गये हैं। नये जिलों में आज से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी काम करना शुरू कर देंगे। जल्द ही विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय कार्यालय भी शुरू होंगे। राज्य सरकार ने संकेत दिये हैं कि आने वाले समय में और नये जिले बनाये जा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment