इस वित्त वर्ष के अंत तक कश्मीर, कन्याकुमारी और देश के सभी महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्रों से जुड़ जाएगा: मनोज सिन्‍हा

केंद्रशासित जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा आज कश्‍मीर घाटी के बडगाम रेलवे स्‍टेशन पर आयोजित अमृत भारत स्‍टेशन योजना के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मनोज सिन्‍हा ने जम्‍मू तवी, उधमपुर और बडगाम स्‍टेशनों को योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से संपर्क बढ़ने से यात्रा सुगम होगी। जम्मू-कश्मीर में चल रही रेल परियोजनाओं और रेलवे क्षेत्र में हो रहे समग्र परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के अंत तक कश्मीर, कन्याकुमारी और देश के सभी महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्रों से जुड़ जाएगा।

Related posts

Leave a Comment