चीन के बीजिंग में रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। पिछले कुछ दिनों में बीजिंग में 140 वर्षों में सबसे भारी वर्षा दर्ज की गई। चीन के मौसम विभाग के अनुसार बीजिंग में शनिवार से 744.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग और आसपास के हेबेई प्रांत भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया है। बारिश के कारण सड़कें टूट गई हैं और कई इलाकों में बिजली और पीने के पानी का संकट गहरा गया है। चीनी अधिकारियों के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 20 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 27 लोग अभी भी लापता हैं।
चीन के बीजिंग में रिकॉर्ड बारिश के कारण आई बाढ़, 20 लोगों की मृत्यु