भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स ने दूरसंचार में तकनीकी और संस्थागत सहयोग तंत्र स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दूरसंचार विभाग के सचिव टी के राजारमन ने कहा कि यह सहयोग दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्रों में नीति अनुसंधान, नियामक अध्ययन और आगामी प्रौद्योगिकियों के प्रसार में नई राह खोलेगा। उन्होंने कहा कि इससे देश को नीति संचालित नवाचार हासिल करने में मदद मिलेगी।
ट्राई और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए