तेलंगाना के कई भागों में बहुत भारी वर्षा हो रही है। इस कारण यहां के निचले क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बन गई है। सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। निचले क्षेत्रों के दर्जनों परिवारों को खम्मम और वारंगल जिलों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कल रात दस बजे गोदावरी नदी का जल-स्तर 48 फीट के निशान को पार करने के बाद अधिकारियों ने भद्राचलम के लिए दूसरी चेतावनी जारी की है। भद्राचलम में लगभग 11 लाख क्यूसेक जल छोडा गया है।
तेलंगाना में भारी वर्षा के कारण निचले क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति, सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
