कंबोडिया में नई संसद चुनने के लिए मतदान जारी

कंबोडिया में नई संसद चुनने के लिए मतदान जारी

कंबोडिया में आज संसद की एक सौ पचीस सीटों के चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है। हुन सेन के नेतृत्‍व में सत्‍तारूढ पीपुल्‍स पार्टी समेत 18 दलों के बीच मुकाबला है। इस चुनाव में 97 लाख लोग वोट दे सकेंगे।

70 वर्ष के पूर्व कम्‍युनिस्‍ट खमेर रूग के अनुयायी हुन सेन 38 वर्ष से सत्‍तारूढ हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह चुनाव हुन सेन के बडे पुत्र और शीर्ष सैन्‍य जनरल हुन मानेट को सत्‍ता हस्‍तांतरण करने का रास्ता साफ करेगा।

Related posts

Leave a Comment