विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के वाइस चांसलर रॉबर्ट हैबेक से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के वाइस चांसलर रॉबर्ट हैबेक से मुलाकात की। एक ट्वीट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत-जर्मनी सहयोग के कई नए अवसरों पर रॉबर्ट हैबेक के साथ उनकी सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष और हिन्‍द-प्रशांत स्थिति पर भी दृष्टिकोण का आदान-प्रदान किया। वाइस चांसलर तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। रॉबर्ट हैबेक ने आज इंडो-जर्मन बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। उनका मुंबई और गोवा जाने का भी कार्यक्रम है।

Delighted to welcome German Vice Chancellor Robert Habeck in New Delhi.

A productive discussion on the many new opportunities of India-Germany cooperation that a rising India presents.

Also exchanged perspectives on the conflict in Ukraine and the Indo-Pacific situation. pic.twitter.com/QpHG5ZeYZB

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 20, 2023

Related posts

Leave a Comment