पैरा एथलेटिक्स विश्‍व चैंपियनशिप – 2023 में भारत के निषाद कुमार ने रजत पदक जीता

पैरा एथलेटिक्स विश्‍व चैंपियनशिप – 2023 में भारत के निषाद कुमार ने रजत पदक जीता

भारत के निशाद कुमार ने पैरा एथलेटिक्स विश्‍व चैंपियनशिप – 2023 में रजत पदक जीता है। निशाद ने यह उपलब्धि ऊंची कूद टी-47 प्रतियोगिता में हासिल की। इसके साथ ही निशाद इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। 2023 की विश्‍व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले चार शीर्ष खिलाड़ियों को 2024 में पेरिस में होने वाले पैरालम्पिक खेलों में सभी व्‍यक्तिगत पदक प्रतिस्पर्धाओं में हिस्‍सा लेने का अवसर मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment