भारत के युकी भांबरी ने स्पेन के मैलोर्का में पहला ATP युगल खिताब जीता

भारत के यूकी भाम्‍बरी ने अपने दक्षिण अफ्रीकी जोडीदार लॉयड हैरिस के साथ स्‍पेन में मल्‍लोर्का टेनिस चैंपियनशिप का डबल्‍स खिताब जीत लिया है। यह यूकी भाम्‍बरी का पहला एटीपी वर्ल्‍ड टूर खिताब है। दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में नीदरलैंड्स के रॉबिन हेज्‍जे और ऑस्ट्रिया के फिलिप ओसवॉल्‍ड की जोड़ी को 6-3, 6-4 से पराजित किया। इस सफलता के बाद यूकी भाम्‍बरी की एटीपी डबल्स रैंकिंग में सुधार होगा। वह 75वें स्‍थान से 58वें नम्‍बर पर पहुंच जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment