शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर बंद, संवेदी सूचकांक 64 हजार और निफ्टी 19 हजार के पार

शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर बंद, संवेदी सूचकांक 64 हजार और निफ्टी 19 हजार के पार

शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक निफ्टी कल 64 हजार के स्‍तर को पार कर गया। अमरीका और यूरोप के बाजारों की अच्‍छी स्थिति विदेशी निवेश में बढोत्‍तरी और बडे शेयरों की खरीदारी के कारण शेयर बाजार में यह उछाल दर्ज किया गया। 30 शेयरों वाले बॉम्‍बे शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में कल 621 अंकों की बढोत्‍तरी हुई और यह 64 हजार 37 के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच गया। राष्‍ट्रीय स्‍टॉक एक्‍सचेंज निफ्टी भी 194 अंक बढकर 19 हजार 11 के स्‍तर पर पहुंच गया।

Related posts

Leave a Comment