हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों से भारी वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों से भारी वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अनेक भागों में भारी वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश के कई भागों में आई बाढ़ से कई मवेशियों और गाड़ियों के बहने तथा अन्य सम्पति को नुकसान हुआ है। प्रदेश में विभिन्न स्थानों में हुए भूस्खलन से अभी भी 83 सड़के बंद हैं जबकि दो राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं। मंडी जिले में 22 घंटे बाद मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग यातायात के लिए बहाल हो गया है। लेकिन चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी अवरूद्ध हैं। ।

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पराशर में फंसे चंबा के लगभग सौ विद्यार्थियों और अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मंडी जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा से 49 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ हैं। जिले में भूस्खलन से अभी भी 35 सड़के बंद हैं। जिला उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है।

राजधानी शिमला सहित आसपास के इलाकों में भी दोपहर बाद मूसलाधार वर्षा हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक भागों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related posts

Leave a Comment