रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने को‍चीन शिपयार्ड में INS विक्रांत पर योगाभ्‍यास किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने को‍चीन शिपयार्ड में INS विक्रांत पर योगाभ्‍यास किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने आज अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर को‍चीन शिपयार्ड में स्‍वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योगाभ्‍यास किया। अनेक महिलाओं सहित करीब सात सौ नौसेना कर्मियों ने इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। रक्षा मंत्री ने इस मौके पर योग प्रशिक्षकों को सम्‍मानित किया।

Sharing pictures from #InternationalDayofYoga at Kochi. pic.twitter.com/eSJO9DjAcM

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 21, 2023

राजनाथ सिंह बाद में नौसेना बेस पर अत्‍याधुनिक शिपहैंडलिंग सिमूलेटर का भी उद्घाटन करेंगे। दो दिन की यात्रा पर कोच्चि गए रक्षा मंत्री ने विश्‍व जल सर्वेक्षण दिवस के अवसर पर कल रात जल सर्वेक्षण नौका आई एन एस जमुना पर आयोजित एक कार्यक्रम में पोर्टब्‍लेयर तथा मॉरिशस के इलैक्‍ट्रोनिक नौवहन चार्ट जारी किये।

I am proud that Indian Navy through the international cooperation in the field of hydrography has enhanced Indian’s vision of Security and Growth for All in the Region – SAGAR .#WorldHydrographyDay

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 21, 2023

Related posts

Leave a Comment